गरियाबंद/मलकानगिरी।
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानादी टाइगर रिजर्व (USTR) और ओडिशा के मलकानगिरी-नबरंगपुर क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई के दौरान अंतरराज्यीय नारकोटिक्स और वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।
तीन दिनों में किए गए तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में करीब 79 किलोग्राम संदिग्ध नारकोटिक्स पदार्थ, 1.47 किलोग्राम पैंगोलिन स्केल, वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए गए।पहली कार्रवाई 10 सितंबर 2026 को USTR के बोराई वन जांच चौकी क्षेत्र में हुई।
नियमित गश्त के दौरान टीम ने ओडिशा के नबरंगपुर की ओर से सीतानादी रेंज के कोर एरिया में अनधिकृत रूप से प्रवेश करती मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया।