छत्तीसगढ़ 5 मिनट पढ़ें

79 किलो नारकोटिक्स और 1.47 किलो पैंगोलिन स्केल जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
5 व्यूज़
79 किलो नारकोटिक्स और 1.47 किलो पैंगोलिन स्केल जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़
छत्तीसगढ़

गरियाबंद/मलकानगिरी। छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानादी टाइगर रिजर्व (USTR) और ओडिशा के मलकानगिरी-नबरंगपुर क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई के दौरान अंतरराज्यीय नारकोटिक्स और वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। तीन दिनों में किए गए तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में करीब 79 किलोग्राम संदिग्ध नारकोटिक्स पदार्थ, 1.47 किलोग्राम पैंगोलिन स्केल, वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए गए।

79 किलो नारकोटिक्स और 1.47 किलो पैंगोलिन स्केल जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़
79 किलो नारकोटिक्स और 1.47 किलो पैंगोलिन स्केल जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

पहली कार्रवाई 10 सितंबर 2026 को USTR के बोराई वन जांच चौकी क्षेत्र में हुई। नियमित गश्त के दौरान टीम ने ओडिशा के नबरंगपुर की ओर से सीतानादी रेंज के कोर एरिया में अनधिकृत रूप से प्रवेश करती मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया।

79 किलो नारकोटिक्स और 1.47 किलो पैंगोलिन स्केल जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़
79 किलो नारकोटिक्स और 1.47 किलो पैंगोलिन स्केल जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

बाइक पर सवार दो संदिग्धों के पास एक बड़ा बैग था। बाद में बिरनासिल्ली वन जांच चौकी पर रणनीतिक बैरिकेडिंग की गई, जहां करीब 31 किलो संदिग्ध नारकोटिक्स पदार्थ/वन उपज और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। हालांकि दोनों संदिग्ध मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।

79 किलो नारकोटिक्स और 1.47 किलो पैंगोलिन स्केल जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़
79 किलो नारकोटिक्स और 1.47 किलो पैंगोलिन स्केल जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

जब्त सामग्री और डिजिटल साक्ष्यों की जांच में संदिग्धों की आवाजाही नबरंगपुर के रायघर क्षेत्र से उत्तर प्रदेश तक होने के संकेत मिले। इसके बाद 11 सितंबर को DRI मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ और USTR की संयुक्त टीम ने नबरंगपुर के धांध्रा व मेंत्री क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां दो संदिग्धों को करीब 48 किलो संदिग्ध नारकोटिक्स पदार्थ और एक स्कूटी के साथ पकड़ा गया। कार्रवाई में USTR की डॉग और ड्रोन स्क्वाड भी शामिल रही।

79 किलो नारकोटिक्स और 1.47 किलो पैंगोलिन स्केल जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़
79 किलो नारकोटिक्स और 1.47 किलो पैंगोलिन स्केल जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

इसके बाद मिले सुरागों के आधार पर मलकानगिरी वन प्रभाग और सुकमा वन प्रभाग के सहयोग से गोविंदपल्ली क्षेत्र में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 1.47 किलो पैंगोलिन स्केल, तीन मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ और आगे की तलाशी के आधार पर कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मामले में वन्यजीव अपराध प्रकरण OR No. 72 of 2026-27 दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियां नारकोटिक्स और वन्यजीव तस्करी के बीच संभावित संबंधों तथा बार्टर ट्रेड की आशंका की भी जांच कर रही हैं।

USTR ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीव कॉरिडोर और वन मार्गों को तस्करी के ट्रांजिट रूट के रूप में इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। एजेंसियां छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसे नेटवर्क के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई जारी रखेंगी।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक

आपकी प्रतिक्रिया