बस्तर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और ओडिशा के कालाहांडी स्थित खाटीगुड़ा इंद्रावती बांध का एक गेट खोले जाने के बाद इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका है।
इसके चलते नदी किनारे बसे 43 गांवों पर बाढ़ का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से इंद्रावती नदी के आसपास के गांवों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी शुरू करा दी है।
वहीं, राजस्व विभाग और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को भी पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।