भारत NCAP 2.0: अक्टूबर 2027 से बदलेंगे गाड़ियों की सुरक्षा के नियम

भारत में वाहन सुरक्षा मानकों को नया आयाम देने की तैयारी हो चुकी है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने SIAM के 66वें वार्षिक सम्मेलन में संकेत दिया है कि देश में अक्टूबर 2027 से भारत एनकैप 2.0 को लागू किया जाएगा।

यह नई प्रणाली मौजूदा सुरक्षा मूल्यांकन पद्धतियों को पूरी तरह से बदल देगी, जहां अब तक गाड़ियों की सुरक्षा केवल टक्कर के समय मिलने वाली मजबूती और क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग तक सीमित थी।

इस महत्वाकांक्षी पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना और वाहनों को दुर्घटना से पहले, उसके दौरान और बाद में भी यात्रियों व पैदल यात्रियों के लिए अधिक सुरक्षित बनाना है, जिससे देश में हर साल होने वाली हजारों मौतों पर अंकुश लगाया जा सके।सुरक्षा के नए आयाम: प्री-क्रैश, क्रैश और पोस्ट-क्रैशभारत एनकैप 2.0 के तहत, गाड़ियों की सुरक्षा को तीन अलग-अलग और महत्वपूर्ण चरणों में आंका जाएगा, जो मौजूदा 'क्रैश टेस्ट' केंद्रित मूल्यांकन से कहीं अधिक व्यापक होगा।

भारत NCAP 2.0: अक्टूबर 2027 से बदलेंगे गाड़ियों की सुरक्षा के नियम

पूरी खबर पढ़ें