भूतेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, मॉर्निंग क्लब ने कराया भंडारा

गरियाबंद। सावन के अंतिम रविवार को गरियाबंद के मौरदा स्थित प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव धाम में हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी।

सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा भूतेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।इसी अवसर पर रायपुर के क्लोज फ्रेंड ग्रुप मॉर्निंग क्लब की ओर से भूतेश्वरनाथ धाम में भंडारे का आयोजन किया गया।

क्लब के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को भोजन और प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य किया।

भूतेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, मॉर्निंग क्लब ने कराया भंडारा

पूरी खबर पढ़ें