भूतेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, मॉर्निंग क्लब ने कराया भंडारा
इस खबर की वेब स्टोरी देखें
गरियाबंद। सावन के अंतिम रविवार को गरियाबंद के मौरदा स्थित प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव धाम में हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा भूतेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
इसी अवसर पर रायपुर के क्लोज फ्रेंड ग्रुप मॉर्निंग क्लब की ओर से भूतेश्वरनाथ धाम में भंडारे का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को भोजन और प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य किया। इसके साथ ही सदस्यों ने भगवान भूतेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
भंडारे में अमोल गरुड़ी, परमांसद सिंह, मंगलेश्वर सिंह, नितिन पांडे, संतोष सिंह, संतोष यादव, मार्तण्ड सिंह, अनुराग, सुजीत कसलेवाल, तागेशकुमार और मनोज झा सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने सहभागिता निभाई।
अमोल गरुड़ी ने क्या कहा
अमोल गरुड़ी ने कहा कि सावन के अंतिम रविवार को भूतेश्वरनाथ महादेव की सेवा करने का अवसर मिलना पूरे ग्रुप के लिए सौभाग्य की बात है। श्रद्धालुओं की सेवा को उन्होंने सबसे बड़ा पुण्य बताते हुए कहा कि क्लब भविष्य में भी सामाजिक और धार्मिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेगा।
नितिन पांडे ने क्या कहा
वहीं नितिन पांडे ने कहा कि सावन के अंतिम रविवार को भूतेश्वरनाथ धाम में हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का पहुंचना आस्था का अद्भुत दृश्य रहा। भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा करने से सभी सदस्यों को आत्मिक संतुष्टि मिली। उन्होंने बाबा भूतेश्वरनाथ से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही श्रद्धालु दूर-दूर से जल लेकर धाम पहुंचे और बाबा का जलाभिषेक किया। आस्था, भक्ति और सेवा के इस संगम ने सावन के अंतिम रविवार को भूतेश्वरनाथ धाम में विशेष और यादगार बना दिया।