बृजमोहन अग्रवाल ने वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण, 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों का लिया जायजा

अहमदाबाद/रायपुर, 1 सितंबर।

शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के गुजरात अध्ययन दौरे के तहत रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्रमंडल खेल 2030 की तैयारियों, खेल सुविधाओं के विस्तार और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी ली।21 एकड़ में 825 करोड़ रुपये की लागत से तैयार परिसरलगभग 21 एकड़ क्षेत्र में 825 करोड़ रुपये की लागत से विकसित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस किया गया है।

परिसर में अत्याधुनिक एक्वेटिक्स सेंटर, इंडोर मल्टी-स्पोर्ट्स एरिना, आउटडोर स्पोर्ट्स जोन और ‘फिट इंडिया’ जोन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।निरीक्षण के दौरान सांसद अग्रवाल ने विभिन्न खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने अधिकारियों से परिसर की क्षमता, खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध संसाधनों और बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के अनुरूप तैयारियों की जानकारी ली।खेलों में निजी क्षेत्र की भागीदारी जरूरीबृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि खेल अधोसंरचना को मजबूत करने में सरकार के साथ समाज और निजी क्षेत्र की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।

बृजमोहन अग्रवाल ने वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण, 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों का लिया जायजा

पूरी खबर पढ़ें