बृजमोहन अग्रवाल ने वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण, 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों का लिया जायजा | Raipur News Today
इस खबर की वेब स्टोरी देखें
आज की रायपुर खबर के अनुसार... अहमदाबाद/रायपुर, 1 सितंबर। शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के गुजरात अध्ययन दौरे के तहत रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्रमंडल खेल 2030 की तैयारियों, खेल सुविधाओं के विस्तार और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी ली।
21 एकड़ में 825 करोड़ रुपये की लागत से तैयार परिसर
लगभग 21 एकड़ क्षेत्र में 825 करोड़ रुपये की लागत से विकसित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस किया गया है। परिसर में अत्याधुनिक एक्वेटिक्स सेंटर, इंडोर मल्टी-स्पोर्ट्स एरिना, आउटडोर स्पोर्ट्स जोन और ‘फिट इंडिया’ जोन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
निरीक्षण के दौरान सांसद अग्रवाल ने विभिन्न खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से परिसर की क्षमता, खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध संसाधनों और बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के अनुरूप तैयारियों की जानकारी ली।
खेलों में निजी क्षेत्र की भागीदारी जरूरी
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि खेल अधोसंरचना को मजबूत करने में सरकार के साथ समाज और निजी क्षेत्र की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने CSR के माध्यम से खेल सुविधाओं के विकास और प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि जब सरकार, समाज और निजी क्षेत्र मिलकर खेलों में निवेश करते हैं, तो इसका परिणाम केवल बेहतर स्टेडियम के रूप में नहीं बल्कि नई खेल प्रतिभाओं और चैंपियनों के रूप में सामने आता है।
अग्रवाल ने कहा कि वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसे आधुनिक परिसर राष्ट्रमंडल खेल 2030 और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की तैयारियों को मजबूत आधार प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत खेल अधोसंरचना देश में खिलाड़ियों के विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के पदक प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
और पढ़ें
- रायपुर न्यूज़
- रायपुर न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- बृजमोहन अग्रवाल ने उठाई खिलाड़ियों के भविष्य और खेल विकास की आवाज, CSR फंड का 50% खेलों पर खर्च करने का सुझाव
- रायपुर की सुनिष्का कुमार ने शूटिंग में जीते तीन कांस्य, नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेल संस्कृति से बनेगा विकसित भारत: बृजमोहन अग्रवाल