जेट फ्यूल संकट के कारण उड़ानों पर असर, कैथे पैसिफिक ने काटी फ्लाइट्स – यात्रियों पर पड़ेगा असर

वैश्विक स्तर पर बढ़ते जेट फ्यूल संकट का असर अब एयरलाइंस के संचालन पर साफ दिखाई देने लगा है।

हांगकांग की प्रमुख एयरलाइन कैथे पैसिफिक ने बढ़ती ईंधन कीमतों और सप्लाई संकट के चलते अपनी कई उड़ानों में कटौती करने का बड़ा फैसला लिया है।

इस फैसले का सीधा असर हजारों यात्रियों पर पड़ने की संभावना है, खासकर एशिया और लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरलाइन मई से जून 2026 के बीच अपनी कुल निर्धारित यात्री उड़ानों में करीब 2% की कटौती करेगी।

यह कटौती 16 मई से 30 जून के बीच लागू रहेगी। इसके साथ ही कंपनी की लो-कॉस्ट सहायक एयरलाइन HK Express भी लगभग 6% उड़ानों को कम करेगी।

जेट फ्यूल संकट के कारण उड़ानों पर असर, कैथे पैसिफिक ने काटी फ्लाइट्स – यात्रियों पर पड़ेगा असर

पूरी खबर पढ़ें