रायपुर। छत्तीसगढ़ की जेलों में बंद कैदियों के लिए अब अपने परिवार से जुड़ना पहले से ज्यादा आसान होने वाला है।
राज्य सरकार ने जेलों में वीडियो कॉलिंग सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है, जिसके तहत जेल विभाग और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
यह पहल न केवल कैदियों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि उनके सामाजिक पुनर्वास में भी अहम भूमिका निभाएगी।मिली जानकारी के अनुसार, इस समझौते के तहत प्रदेश की सभी 33 जेलों में आधुनिक वीडियो और ऑडियो प्रिजन कॉलिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा।
इस तकनीक के माध्यम से कैदी अपने परिवार के सदस्यों से सीधे संवाद कर सकेंगे, जिससे मानसिक तनाव कम होगा और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे।पुनर्वास को मिलेगा बढ़ावाजेल प्रशासन का मानना है कि कैदियों को परिवार से जोड़कर रखना उनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करता है।