छत्तीसगढ़ में इन दिनों एलपीजी (LPG) गैस की भारी किल्लत ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रसोई से लेकर होटल, ढाबों और उद्योगों तक इसका असर साफ दिखाई दे रहा है।
इस संकट ने जहां लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है, वहीं राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।दरअसल, यह संकट पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और वहां से होने वाली पेट्रोलियम सप्लाई में बाधा के कारण पैदा हुआ है।
इसका सीधा असर भारत के गैस आपूर्ति तंत्र पर पड़ा है, जिससे छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।घर-घर में बढ़ी परेशानीराज्य के लाखों उपभोक्ता इस संकट से जूझ रहे हैं।
पहले जहां गैस सिलेंडर एक-दो दिन में मिल जाता था, अब लोगों को हफ्तों इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगह तो सिलेंडर मिल ही नहीं पा रहे हैं।