छत्तीसगढ़ में LPG पर बड़ा फैसला: कमर्शियल उपभोक्ताओं को सिर्फ 20% सिलेंडर, घरेलू को प्राथमिकता

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एलपीजी (LPG) वितरण को लेकर बड़ा और अहम निर्णय लिया है।

राज्य में गैस आपूर्ति के संतुलन और घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अब कमर्शियल उपभोक्ताओं को उनके पिछले महीने की खपत के मुकाबले केवल 20 प्रतिशत सिलेंडर ही दिए जाएंगे।

यह फैसला खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता विभागीय सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने की।सरकार का यह कदम ऐसे समय में आया है जब अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण एलपीजी आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है।

ऐसे में राज्य सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है, ताकि आम लोगों को रसोई गैस की कमी का सामना न करना पड़े।घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगी प्राथमिकतानई व्यवस्था के तहत सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

छत्तीसगढ़ में LPG पर बड़ा फैसला: कमर्शियल उपभोक्ताओं को सिर्फ 20% सिलेंडर, घरेलू को प्राथमिकता

पूरी खबर पढ़ें