चिंतागुफा में सुकमा पुलिस ने ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से जीता भरोसा

सुकमा जिले के चिंतागुफा क्षेत्र से सुकमा पुलिस की एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जिसने खाकी के मानवीय चेहरे को उजागर किया है।

शहादत की धरती माने जाने वाले इस इलाके में पुलिस अब केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान की दिशा में काम करने का प्रयास कर रही है।पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में सुकमा पुलिस द्वारा ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान चलाया जा रहा है।

स्थानीय बोली में इसका अर्थ “आपके द्वार” है।

इस अभियान का उद्देश्य पुलिस और ग्रामीणों के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करना तथा संवाद के माध्यम से सामाजिक समरसता स्थापित करना है।अभियान के तहत पुलिस टीमें लगातार गांव-गांव पहुंच रही हैं।

चिंतागुफा में सुकमा पुलिस ने ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से जीता भरोसा

पूरी खबर पढ़ें