छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के नए प्रदेश अध्यक्ष बने धीरेंद्र साहू

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (CKS) की प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए धीरेंद्र साहू को संगठन का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कोरबा के घंटाघर चौक स्थित सियान सदन में आयोजित प्रादेशिक बैठक में सैकड़ों जिला पदाधिकारियों और सेनानियों की मौजूदगी में यह घोषणा की गई।बैठक में वार्षिक भोजली महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि प्रादेशिक त्योहारों को जिलेवार स्तर पर मनाया जाएगा।

संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई प्रदेश टीम का गठन किया गया।

अधिवक्ता दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि अतुल दास महंत को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के नए प्रदेश अध्यक्ष बने धीरेंद्र साहू

पूरी खबर पढ़ें