18 जुलाई, 2026 को छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने करारा जवाब दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रस्ताव सरकार के विरुद्ध नहीं, बल्कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता के जनादेश का अपमान है।
सदन को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री साय ने पिछले ढाई वर्षों में सरकार द्वारा 'मोदी की गारंटी' को धरातल पर उतारकर किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा दिया।
उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार सुशासन, औद्योगिक निवेश और जन-कल्याण के माध्यम से छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।किसान, महिला एवं आदिवासी सशक्तिकरणमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं में किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोपरि बताया।