माता साहिब हासीदेवी की 200वीं जयंती पर सिंधी काउंसिल ने लगाए 200 पौधे

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ की युवा विंग और महिला विंग ने माता साहिब हासीदेवी की 200वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक अनूठा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

यह कार्यक्रम हाल ही में रायपुर के सेजबहार स्थित अष्टविनायक गुलमोहर ग्रीन में "एक पेड़ माता के नाम" अभियान के तहत संपन्न हुआ, जिसमें कुल 200 पौधे लगाए गए।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य पूज्य माता साहिब हासीदेवी की आध्यात्मिक विरासत का सम्मान करना और पर्यावरण के प्रति सामुदायिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना था।

शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल जी के दिव्य मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने पर्यावरण हितैषी दृष्टिकोण के साथ एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश दिया।आध्यात्मिक विरासत और पर्यावरण संरक्षणइस विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन शदाणी दरबार की पूज्य माता साहिब हासीदेवी की 200वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।

माता साहिब हासीदेवी की 200वीं जयंती पर सिंधी काउंसिल ने लगाए 200 पौधे

पूरी खबर पढ़ें