रायगढ़ में चक्रधर समारोह का राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, गणेश वंदना से आगाज

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी रायगढ़ में आज से 38वें बहुप्रतीक्षित चक्रधर समारोह का भव्य शुभारंभ होगा।

कला, संगीत और साहित्य के इस दस दिवसीय महाकुंभ का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन करेंगे।

यह समारोह रायगढ़ रियासत के महाराजा चक्रधर सिंह की स्मृति में आयोजित किया जाता है, जिन्होंने कला और कलाकारों को संरक्षण प्रदान किया था।

पहली शाम की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना से होगी, जिसके बाद देश-विदेश के प्रख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

रायगढ़ में चक्रधर समारोह का राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, गणेश वंदना से आगाज

पूरी खबर पढ़ें