डार्क पैटर्न पर जागरूकता कार्यक्रम रायपुर में आयोजित

रायपुर स्थित गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड में “भारत में डार्क पैटर्न – प्रकार एवं उपभोक्ता निवारण प्रक्रिया” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपभोक्ताओं के साथ होने वाली भ्रामक और अनैतिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता फैलाना था।कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के वाणिज्य परिषद एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।स्वागत उद्बोधन में जागरूकता का संदेशकार्यक्रम की शुरुआत वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ.

राजेश अग्रवाल के स्वागत उद्बोधन से हुई।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन लेनदेन और डिजिटल सेवाओं का उपयोग तेजी से बढ़ा है, ऐसे में उपभोक्ताओं को सतर्क और जागरूक रहना बेहद जरूरी है।उन्होंने छात्राओं को उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी रखने और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सजग रहने का संदेश दिया।मुख्य वक्ता ने समझाए डार्क पैटर्न के प्रकारकार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री अमित वर्मा (प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत) उपस्थित रहे।

डार्क पैटर्न पर जागरूकता कार्यक्रम रायपुर में आयोजित

पूरी खबर पढ़ें