भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी तेज कर दी है।
खास बात यह है कि इस ट्रेन का किराया फ्लाइट और टैक्सी की तुलना में काफी सस्ता बताया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार यात्री 2000 रुपये से भी कम खर्च में राजधानी दिल्ली से कश्मीर की खूबसूरत वादियों तक पहुंच सकेंगे।
इस नई सुविधा से पर्यटन, व्यापार और स्थानीय लोगों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।