आधी रात बाढ़ में फंसे 4 लोगों को पुलिस-SDRF ने बचाया

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़ के बीच चार लोग फंस गए।

देर रात सूचना मिलने के बाद देवभोग पुलिस और गरियाबंद SDRF की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।जानकारी के अनुसार टिकरापारा नाला तेल नदी से कटकर बने क्षेत्र में अचानक पानी बढ़ने से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई।

इसी दौरान चार ग्रामीण बाढ़ के बीच फंस गए। ग्रामीणों ने डायल-112 के माध्यम से इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही देवभोग थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने पानी के तेज बहाव और परिस्थितियों की गंभीरता का जायजा लिया।

आधी रात बाढ़ में फंसे 4 लोगों को पुलिस-SDRF ने बचाया

पूरी खबर पढ़ें