आधी रात बाढ़ में फंसे 4 लोगों को पुलिस-SDRF ने बचाया
इस खबर की वेब स्टोरी देखें
गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़ के बीच चार लोग फंस गए। देर रात सूचना मिलने के बाद देवभोग पुलिस और गरियाबंद SDRF की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार टिकरापारा नाला तेल नदी से कटकर बने क्षेत्र में अचानक पानी बढ़ने से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई। इसी दौरान चार ग्रामीण बाढ़ के बीच फंस गए। ग्रामीणों ने डायल-112 के माध्यम से इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही देवभोग थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने पानी के तेज बहाव और परिस्थितियों की गंभीरता का जायजा लिया। स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और गरियाबंद SDRF की टीम को भी तत्काल मौके पर बुलाया गया।
इसके बाद पुलिस और SDRF की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरी रात और तेज बहाव के बीच बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीम ने लगातार प्रयास जारी रखा। करीब रात 2 बजे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रेस्क्यू किए गए लोगों में त्रिनाथ मरकाम (45), बलभद्र मरकाम (42), दुबनी बाई मरकाम (30) और जयमनी (28) शामिल हैं। सभी टिकरापारा, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस की तत्परता और SDRF के साथ बेहतर समन्वय के चलते चारों लोगों को समय रहते सुरक्षित बचाया जा सका। आधी रात चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में देवभोग पुलिस और SDRF की टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साहस और मुस्तैदी का परिचय दिया।
इसी विषय पर
- छत्तीसगढ़: श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर, कल्याणकारी पहल तेज 21 अगस्त 2026
- छत्तीसगढ़ में मुचुकुंद ऋषि तपोस्थली बनेगा नया पर्यटन केंद्र 20 अगस्त 2026
- छत्तीसगढ़ में 56 सिविल जजों की पोस्टिंग, हाईकोर्ट ने जारी किया अहम आदेश 20 अगस्त 2026
- ऑपरेशन थिएटर में गूंजे छत्तीसगढ़ी लोकगीत, हेमलता ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म 19 अगस्त 2026
- छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 28+ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 18 अगस्त 2026
- छत्तीसगढ़ मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगीत अनिवार्य: वक्फ बोर्ड आदेश 14 अगस्त 2026
और पढ़ें
- छत्तीसगढ़ न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- मुख्यमंत्री साय ने कोण्डागांव में 132 करोड़ के विकास कार्य किए, मंत्रिमंडल पर दिया बयान
- पूर्व सांसद नंदकुमार साय को चोट, मुख्यमंत्री साय ने हेलीकॉप्टर से रायपुर पहुंचाया
- छत्तीसगढ़ की महिलाओं को 25 हजार तक ऋण: सशक्तिकरण की नई राह
- कोरबा यात्रियों को झटका: दिसंबर में 12 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची