धमतरी, छत्तीसगढ़। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक धमतरी में आयोजित पांच दिवसीय ड्रोन टेक्नोलॉजी बूटकैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
21 से 25 सितंबर 2026 तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक की बारीकियों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और C-DAC की ओर से संयुक्त प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।यह बूटकैंप भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के SwaYaan प्रोजेक्ट तथा प्रगत संगणन विकास केन्द्र (C-DAC), हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
'Build Skills – Fly Innovation' की अवधारणा पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उभरती ड्रोन तकनीक से जोड़ना और उनके तकनीकी कौशल को विकसित करना था।प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ हैंड्स-ऑन एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।