छत्तीसगढ़ 5 मिनट पढ़ें

धमतरी पॉलीटेक्निक में पांच दिवसीय ड्रोन टेक्नोलॉजी बूटकैंप संपन्न, विद्यार्थियों को मिले संयुक्त प्रमाण पत्र

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
2 व्यूज़
धमतरी पॉलीटेक्निक में पांच दिवसीय ड्रोन टेक्नोलॉजी बूटकैंप संपन्न, विद्यार्थियों को मिले संयुक्त प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़

धमतरी, छत्तीसगढ़। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक धमतरी में आयोजित पांच दिवसीय ड्रोन टेक्नोलॉजी बूटकैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 21 से 25 सितंबर 2026 तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक की बारीकियों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और C-DAC की ओर से संयुक्त प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

धमतरी पॉलीटेक्निक में पांच दिवसीय ड्रोन टेक्नोलॉजी बूटकैंप संपन्न, विद्यार्थियों को मिले संयुक्त प्रमाण पत्र
धमतरी पॉलीटेक्निक में पांच दिवसीय ड्रोन टेक्नोलॉजी बूटकैंप संपन्न, विद्यार्थियों को मिले संयुक्त प्रमाण पत्र

यह बूटकैंप भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के SwaYaan प्रोजेक्ट तथा प्रगत संगणन विकास केन्द्र (C-DAC), हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। 'Build Skills – Fly Innovation' की अवधारणा पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उभरती ड्रोन तकनीक से जोड़ना और उनके तकनीकी कौशल को विकसित करना था।

धमतरी पॉलीटेक्निक में पांच दिवसीय ड्रोन टेक्नोलॉजी बूटकैंप संपन्न, विद्यार्थियों को मिले संयुक्त प्रमाण पत्र
धमतरी पॉलीटेक्निक में पांच दिवसीय ड्रोन टेक्नोलॉजी बूटकैंप संपन्न, विद्यार्थियों को मिले संयुक्त प्रमाण पत्र

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ हैंड्स-ऑन एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ड्रोन असेंबली, इंटीग्रेशन, सिस्टम की कार्यप्रणाली और ड्रोन उड़ाने की तकनीक शामिल रही। विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकी गतिविधियों में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेकर ड्रोन संचालन का अनुभव प्राप्त किया।

इसके अलावा विद्यार्थियों को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के नियमों, सुरक्षा मानकों, नियामक आवश्यकताओं और मिशन आधारित गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कृषि, सर्वेक्षण, मैपिंग, निगरानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक के व्यावसायिक एवं तकनीकी उपयोगों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

C-DAC हैदराबाद के प्रोजेक्ट लीड एम. प्रणय ने विद्यार्थियों को ड्रोन एवं UAS तकनीक के विभिन्न घटकों, उनकी कार्यप्रणाली, संचालन और व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी दी। पांच दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को संयुक्त प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में संस्था के प्राचार्य अमित मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ड्रोन एवं UAS जैसी उभरती तकनीकों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई तकनीकों की समझ विकसित करने, उनका व्यावहारिक उपयोग सीखने और भविष्य की रोजगार संभावनाओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम की योजना, आयोजन एवं समन्वय ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर जय प्रकाश डनसेना तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष हर्षल मोहिते ने किया। इसके सफल आयोजन में लाज़िम कुर्रे, देवेंद्र कुम्भकार, उत्तर साहू, सुनील वन्दे एवं परमानंद का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक
Dipti Das
दिप्ति दास साकार भारत की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

आपकी प्रतिक्रिया