अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक, बोले—दफ्तरों से निकलें, धरातल पर दिखे विकास

धरसींवा।

विधानसभा क्षेत्र धरसींवा के समग्र विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विधायक अनुज शर्मा ने जनपद पंचायत सभा कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और जवाबदेह कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने विभागवार लंबित आवेदनों, विकास परियोजनाओं और शिकायतों की स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि किसी भी फाइल को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक, बोले—दफ्तरों से निकलें, धरातल पर दिखे विकास

पूरी खबर पढ़ें