धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई।
“एक कदम देश के नाम” के संकल्प के साथ आयोजित इस विशाल बाइक रैली की शुरुआत विधानसभा चौक से राष्ट्रीय ध्वज लहराकर की गई।
यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।यात्रा के दौरान विधायक अनुज शर्मा स्वयं बुलेट पर सवार होकर रैली का नेतृत्व करते रहे।
सैकड़ों लोगों के हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के माहौल में सराबोर नजर आया।यह शौर्य यात्रा विधानसभा चौक से शुरू होकर बरोदा, भुरकोनी, मांढ़र, सिलतरा, चरौदा, धरसींवा, कुंरा, देवरी, मनोहरा, कुथरेल, मलौद, कुरुद, सिलयारी, बरतोरी, खौना, कुर्रा, बंगोली, मुरा और मोहरेंगा सहित करीब 20 गांवों से गुजरते हुए नगर पंचायत खरोरा पहुंची।