धरसींवा। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है।
विधायक अनुज शर्मा के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप धरसींवा ब्लॉक मुख्यालय में नवीन उप रजिस्ट्रार (उप पंजीयक) कार्यालय की स्थापना को शासन ने मंजूरी दे दी है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के 60 गांवों के हजारों लोगों को अब रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए रायपुर नहीं जाना पड़ेगा।अब तक धरसींवा क्षेत्र के नागरिकों को जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने के लिए रायपुर स्थित उप पंजीयक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे।
इससे समय, धन और श्रम की अतिरिक्त हानि होती थी।