छत्तीसगढ़ में वर्ष 2027 की डिजिटल जनगणना का पहला चरण शुरू हो गया है।
इस बार जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह तकनीक आधारित बनाई गई है, जिसमें मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है।
राज्यभर में 51 हजार से अधिक कर्मचारियों और सर्वे कर्मियों को इस अभियान में लगाया गया है, जो घर-घर जाकर लोगों की जानकारी एकत्र कर रहे हैं।
सरकार का दावा है कि डिजिटल व्यवस्था से जनगणना अधिक पारदर्शी, तेज और सटीक होगी।राज्य प्रशासन के अनुसार, डिजिटल जनगणना के जरिए जनसंख्या, आवास, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक स्थिति और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी रियल टाइम में एकत्र की जाएगी।