छत्तीसगढ़ के जशपुर शहर के हृदय स्थल में स्थित ऐतिहासिक रानीसती उद्यान तालाब और पार्क का करोड़ों रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा।
राज्य सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 4.17 करोड़ रुपये की तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिसके बाद नगर पालिका परिषद ने निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की सक्रिय स्वीकृति के उपरांत यह पहल की जा रही है।
शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए, छठ पूजा संपन्न होने के ठीक बाद तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करने की तैयारी है, जिससे इस धार्मिक और सामाजिक महत्व के स्थल को नया जीवन मिलेगा।दशकों पुरानी पहचान को नया जीवनजशपुर में सती उद्यान तालाब को स्थानीय लोग 'डोंगा तालाब' के नाम से भी जानते हैं, जो शहर की पहचान का एक अभिन्न अंग रहा है।