रायपुर, 12 जून।
भारतीय खाद्य निगम (FCI) छत्तीसगढ़ सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को रायपुर में सांसद एवं समिति अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में राज्य में धान खरीदी, चावल भंडारण, परिवहन व्यवस्था और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव और प्रस्ताव रखे गए।बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्या कहाबैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि FCI की पूरी व्यवस्था का केंद्र बिंदु किसान और आम नागरिक हैं।
किसानों को उनके धान का उचित मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने पर जोर दिया गया।