गरियाबंद। ऑपरेशन निश्चय के तहत गरियाबंद पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 400 किलो गांजा जब्त किया है।
इसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
तस्करी में इस्तेमाल आयशर वाहन, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 6.50 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, कार्रवाई 24 अगस्त की रात देवभोग थाना क्षेत्र के खुटगांव चेक पोस्ट, NH-130C पर की गई।
पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी।