गरियाबंद में 2 करोड़ का गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार; अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार
इस खबर की वेब स्टोरी देखें
गरियाबंद। ऑपरेशन निश्चय के तहत गरियाबंद पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 400 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल आयशर वाहन, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 6.50 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई 24 अगस्त की रात देवभोग थाना क्षेत्र के खुटगांव चेक पोस्ट, NH-130C पर की गई। पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे नारंगी रंग के आयशर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144 को रोककर तलाशी ली गई।
वाहन की छत पर काले तिरपाल के नीचे संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए। जांच करने पर पैकेटों में करीब 400 किलो गांजा बरामद हुआ। वाहन में सवार संतोष अनंता मोहिते और सुमित सुभाष थोड़वे से पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने क्या बताया
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके आगे एक नीले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल चल रही थी। मोटरसाइकिल सवार दो लोग रास्ते की रेकी करते हुए वाहन को आगे बढ़ने में मदद कर रहे थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर पीछा कर पंकज अनंता मोहिते और जलंधर खम्हारी को भी गिरफ्तार कर लिया।
जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ओडिशा केकालाहांडी जिले तक पहुंची। वहां से गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी विनोद दिसारी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से गांजा के क्रय-विक्रय से संबंधित 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने पूरी कार्रवाई में 400 किलो गांजा, करीब 20 लाख रुपये कीमत का आयशर वाहन, मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और कुल 6.50 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।
सभी पांच आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
और पढ़ें
- छत्तीसगढ़ न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- छत्तीसगढ़: निजी स्कूलों की मान्यता अब ऑनलाइन, नियम हुए सख्त
- खरोरा पुलिस ने केबल चोरी गिरोह के 5 आरोपियों को पकड़ा, बाइक समेत चोरी का माल जब्त
- AITA चुनाव में महासचिव पद के लिए गुरुचरण सिंह होरा मैदान में, भारतीय टेनिस को नई दिशा देने का संकल्प
- गरियाबंद में ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट की तैयारी, गुरुचरण सिंह होरा से हुई अहम चर्चा