गरियाबंद। गरियाबंद जिला वॉलीबॉल फेडरेशन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में गरियाबंद जिले में ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने क...बैठक में गरियाबंद जिले में ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने की संभावनाओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।
पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होने से स्थानीय खिलाड़ियों को देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खेलने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।गुरुचरण सिंह होरा ने ग्रामीण और छोटे शहरों से निकलने वाली खेल प्रतिभा...गुरुचरण सिंह होरा ने ग्रामीण और छोटे शहरों से निकलने वाली खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि गरियाबंद जैसे जिलों और छोटे-छोटे गांवों से खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।