गरियाबंद में ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट की तैयारी, गुरुचरण सिंह होरा से हुई अहम चर्चा
इस खबर की वेब स्टोरी देखें
गरियाबंद। गरियाबंद जिला वॉलीबॉल फेडरेशन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में गरियाबंद जिले में ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने क...
बैठक में गरियाबंद जिले में ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने की संभावनाओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होने से स्थानीय खिलाड़ियों को देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खेलने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
गुरुचरण सिंह होरा ने ग्रामीण और छोटे शहरों से निकलने वाली खेल प्रतिभा...
गुरुचरण सिंह होरा ने ग्रामीण और छोटे शहरों से निकलने वाली खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गरियाबंद जैसे जिलों और छोटे-छोटे गांवों से खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें उचित प्रशिक्षण, सुविधाएं और मंच उपलब्ध कराने की जरूरत है।
होरा ने गरियाबंद जिला वॉलीबॉल फेडरेशन द्वारा लगातार आयोजित की जा रही...
होरा ने गरियाबंद जिला वॉलीबॉल फेडरेशन द्वारा लगातार आयोजित की जा रही खेल गतिविधियों और टूर्नामेंटों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर नियमित प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और उन्हें अपनी क्षमता पहचानने का अवसर मिलता है। बड़े टूर्नामेंटों के आयोजन से गरियाबंद और आसपास के क्षेत्रों से नई खेल प्रतिभाओं के सामने आने की संभावना बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेल युवाओं के लिए मनोरंजन के साथ-साथ...
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेल युवाओं के लिए मनोरंजन के साथ-साथ बेहतर करियर का माध्यम भी बन चुका है। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसे में गांव और जिला स्तर से ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, संसाधन और प्रतियोगिताओं का बेहतर वातावरण देना जरूरी है।
गुरुचरण सिंह होरा ने आगामी बड़े आयोजन के लिए गरियाबंद जिला वॉलीबॉल फेडरेशन के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता से गरियाबंद को खेल के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है।
इस अवसर पर जीडी उपासने, हरमेश चावड़ा, प्रकाश सरवैया, छगन यादव, इमरान मेमन, विजय सिन्हा, प्रकाश सोनी, ललित साहू, नमन सेन, नरेंद्र साहू, मलय निर्मलकर, संतोष यादव, प्रहलाद यादव, गौतम गुप्ता, कन्हैया कश्यप, मोनू सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें
- छत्तीसगढ़ न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा: अलर्ट पर दक्षिण बस्तर के 5 जिले
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: शाह-मंडाविया होंगे मुख्य अतिथि, हवाई करतब आकर्षण
- स्वर्गीय अजय निहलानी मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट का समापन, मुख्य अतिथि नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने विजेताओं क | पूरी खबर
- छत्तीसगढ़: स्मृति ईरानी की मैराथन बैठक, किसान करेंगे सत्याग्रह