गरियाबंद।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गरियाबंद में रविवार को आदिवासी समाज ने जल-जंगल-जमीन, संवैधानिक अधिकारों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दों पर एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली विधायक मुकेश सहरावत, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल, विधायक जनक राम ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।कार्यक्रम से पहले शहर में बाइक रैली निकाली गई, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए।
रैली के दौरान आतिशबाजी और नारों के बीच अतिथियों का स्वागत किया गया।