गरियाबंद में कंप्यूटर ऑपरेटरों का उग्र प्रदर्शन, तिरंगा चौक पर चक्काजाम कर कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले गरियाबंद जिले में कंप्यूटर ऑपरेटरों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला।

पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने और मूल कार्यस्थल से 60 से 180 किलोमीटर दूर दूसरे धान उपार्जन केंद्रों में ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को कंप्यूटर ऑपरेटरों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने गांधी मैदान से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और तिरंगा चौक पर चक्काजाम किया।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और संलग्नीकरण आदेश तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।

सुबह जिलेभर के ऑपरेटर गांधी मैदान में एकत्रित हुए। यहां से रैली निकालकर तिरंगा चौक पहुंचे, जहां सड़क पर बैठकर चक्काजाम किया।

गरियाबंद में कंप्यूटर ऑपरेटरों का उग्र प्रदर्शन, तिरंगा चौक पर चक्काजाम कर कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली

पूरी खबर पढ़ें