गरियाबंद की छह बेटियों का हौसला बुलंद, फ्रेंडशिप पीक फतह करने रवाना

गरियाबंद।

दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और कुछ अलग कर दिखाने के जुनून के साथ गरियाबंद जिले की छह बेटियां हिमाचल प्रदेश की 17,388 फीट ऊंची फ्रेंडशिप पीक पर तिरंगा फहराने के उद्देश्य से रवाना हुई हैं।

यह अभियान न केवल उनके लिए एक चुनौती है, बल्कि छत्तीसगढ़ और गरियाबंद जिले के लिए गर्व का विषय भी है।इस दल का नेतृत्व युवा ट्रेकर कनक लता सिंह कर रही हैं, जो इससे पहले दो महत्वपूर्ण पर्वतारोहण अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी हैं।

फ्रेंडशिप पीक अभियान उनका तीसरा बड़ा पर्वतारोहण मिशन है।

गरियाबंद की छह बेटियों का हौसला बुलंद, फ्रेंडशिप पीक फतह करने रवाना

पूरी खबर पढ़ें