गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।
दीवानमुड़ा गांव स्थित एक होटल में घुसे आरोपी ने महिला समेत एक ही परिवार के चार लोगों पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया।
हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतका की पहचान 45 वर्षीय छबनीता यादव के रूप में हुई है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह होटल में रोजमर्रा की तरह कामकाज चल रहा था। इसी दौरान आरोपी देवी सिंह होटल पहुंचा।