छत्तीसगढ़ 3 मिनट पढ़ें

गरियाबंद में सनसनीखेज वारदात: होटल में घुसकर महिला की हत्या, बचाने पहुंचे पति और बेटों पर भी हमला

31 व्यूज़
गरियाबंद में सनसनीखेज वारदात: होटल में घुसकर महिला की हत्या, बचाने पहुंचे पति और बेटों पर भी हमला
छत्तीसगढ़

गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। दीवानमुड़ा गांव स्थित एक होटल में घुसे आरोपी ने महिला समेत एक ही परिवार के चार लोगों पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतका की पहचान 45 वर्षीय छबनीता यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह होटल में रोजमर्रा की तरह कामकाज चल रहा था। इसी दौरान आरोपी देवी सिंह होटल पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी सीधे महिला के पास गया और अचानक उसकी गर्दन पकड़कर ब्लेड से हमला कर दिया। हमला इतना तेज और अप्रत्याशित था कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं सके।

महिला पर हमला होते देख उसके पति और दोनों बेटे बचाने के लिए आगे आए, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में बेटे की गर्दन और पति के पेट में गंभीर चोटें आईं। कुछ ही क्षणों में पूरा होटल परिसर चीख-पुकार और अफरा-तफरी से भर गया।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को देवभोग अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टर प्रकाश साहू ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पति और दोनों बेटों का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

गरियाबंद में सनसनीखेज वारदात: होटल में घुसकर महिला की हत्या, बचाने पहुंचे पति और बेटों पर भी हमला
गरियाबंद में सनसनीखेज वारदात: होटल में घुसकर महिला की हत्या, बचाने पहुंचे पति और बेटों पर भी हमला

देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह ने क्या बताया

देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और वारदात के पीछे के कारणों की जांच जारी है। पंचनामा कार्रवाई के बाद अपराध दर्ज किया जाएगा। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की भयावह घटना पहले कभी नहीं हुई और अब लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक