गरियाबंद में धान खरीदी से पहले ऑपरेटरों का हल्लाबोल, 8 महीने से वेतन नहीं मिलने पर परिवार सहित करेंगे चक्काजाम

गरियाबंद।

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है, लेकिन इससे पहले धान खरीदी केंद्रों में काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिलने और मूल कार्यस्थल से 80 से 160 किलोमीटर दूर दूसरे ब्लॉक में ड्यूटी लगाने के आदेश से नाराज ऑपरेटर 13 नवंबर 2026 को परिवार सहित चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन करेंगे।छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने बताया कि ऑपरेटर लंबे समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

उन्हें पिछले आठ महीनों से वेतन नहीं मिला है।

गरियाबंद में धान खरीदी से पहले ऑपरेटरों का हल्लाबोल, 8 महीने से वेतन नहीं मिलने पर परिवार सहित करेंगे चक्काजाम

पूरी खबर पढ़ें