गरियाबंद। स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में पीएम श्री स्कूल, गरियाबंद के खेल मैदान में पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ हुआ।
दो दिवसीय इस आयोजन में रायपुर, महासमुंद, धमतरी, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिले की 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की 200 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
चयन प्रक्रिया 24 और 25 जुलाई तक चलेगी, जिसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।चयन समिति के सदस्य बृजभूषण ठाकुर ने क्या कहाकार्यक्रम के दौरान चयन समिति के सदस्य बृजभूषण ठाकुर ने कहा कि गरियाबंद में पहली बार इस स्तर का फुटबॉल चयन ट्रायल आयोजित होना जिले के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने बताया कि पांच जिलों से आई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं और चयन पूरी पारदर्शिता तथा निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा, जिससे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर खेलने का अवसर मिल सके।चयन समिति के सदस्य राजेश साहू ने क्या कहाचयन समिति के सदस्य राजेश साहू ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह ट्रायल बालिका खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण मंच है।