200 बालिका खिलाड़ियों ने फुटबॉल ट्रायल में दिखाई प्रतिभा
गरियाबंद। स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में पीएम श्री स्कूल, गरियाबंद के खेल मैदान में पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में रायपुर, महासमुंद, धमतरी, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिले की 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की 200 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया 24 और 25 जुलाई तक चलेगी, जिसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
चयन समिति के सदस्य बृजभूषण ठाकुर ने क्या कहा
कार्यक्रम के दौरान चयन समिति के सदस्य बृजभूषण ठाकुर ने कहा कि गरियाबंद में पहली बार इस स्तर का फुटबॉल चयन ट्रायल आयोजित होना जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि पांच जिलों से आई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं और चयन पूरी पारदर्शिता तथा निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा, जिससे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर खेलने का अवसर मिल सके।
चयन समिति के सदस्य राजेश साहू ने क्या कहा
चयन समिति के सदस्य राजेश साहू ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह ट्रायल बालिका खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण मंच है। दो दिनों तक खिलाड़ियों के खेल कौशल, फिटनेस और प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि संभाग की सबसे मजबूत टीम तैयार की जा सके।
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अन्य जिलों से पहुंचीं खिलाड़ियों और उनके साथ आए शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशकों (पीटीआई) ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने खेल मैदान की गुणवत्ता, कोचों के मार्गदर्शन, भोजन और आवास की सुविधाओं को उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि बेहतर वातावरण मिलने से खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है।
आयोजन के नोडल अधिकारी संजीव साहू हैं। चयन प्रक्रिया में बृजभूषण ठाकुर, राजेश साहू, आनंद झा, यू.के. नेताम, जिला खेल अधिकारी प्रवीण चंद्राकर, किशुन नेताम, रेफरी रमीज खान, वत्सल गुप्ता, होरी साहू, श्रुति गोदियाल, विनय दीवान, रजनी भाया, नलिनी सौन, कुंवर नारायण गभेल, अनिरुद्ध निर्मलकर, मनीष बंजारे, सेमवुल, पीयूष और हीरेंद्र साहू सहित चयन समिति एवं खेल शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ट्रायल को सफल बनाने में सूरज महाड़ीक, देवेंद्र वंजारी, नंदकुमार रात्रे, निलेश देवांगन, खुमेश साहू, दानवीर साहू, देवेंद्र पांडे, महेंद्र राजपूत, महेंद्र यादव, एस. नारायण, जीतू सेन, डोमेश्वर ध्रुव, पंकज साहू और गोप कुमार सहित अनेक खेल अधिकारियों एवं शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। चयन समिति के अनुसार खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम सूची तैयार कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए संभागीय टीम घोषित की जाएगी।
और पढ़ें
- छत्तीसगढ़ न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- प्रणय ने ऑल इंडिया सीनियर बैडमिंटन फाइनल में जगह बनाई, NIILM गौरवान्वित
- गुंडिचा मंदिर से श्रीमंदिर लौटे महाप्रभु, गरियाबंद में गूंजा जय जगन्नाथ
- बिलासपुर में तीन दिनी श्रीराम श्रद्धा यात्रा शुरू, उमड़ा आस्था का सैलाब
- यूनिसेफ कार्यशाला: मीडिया स्तनपान, स्वस्थ आहार से लाएगा सामाजिक बदलाव