गरियाबंद में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 चैन माउंटेन मशीन और रेत लोड हाइवा जब्त

गरियाबंद। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

कलेक्टर बीएस उइके के मार्गदर्शन में खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो चैन माउंटेन मशीन और एक रेत से भरे हाइवा को जब्त किया है।

कार्रवाई के बाद प्रशासन ने अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 की देर रात लगभग 2:30 बजे संयुक्त टीम ने ग्राम पितईबंद स्थित महानदी क्षेत्र में दबिश दी।

इस दौरान अवैध खनन गतिविधियों में प्रयुक्त एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त किया गया।

गरियाबंद में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 चैन माउंटेन मशीन और रेत लोड हाइवा जब्त

पूरी खबर पढ़ें