गरियाबंद में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 चैन माउंटेन मशीन और रेत लोड हाइवा जब्त
गरियाबंद। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर बीएस उइके के मार्गदर्शन में खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो चैन माउंटेन मशीन और एक रेत से भरे हाइवा को जब्त किया है। कार्रवाई के बाद प्रशासन ने अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 की देर रात लगभग 2:30 बजे संयुक्त टीम ने ग्राम पितईबंद स्थित महानदी क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान अवैध खनन गतिविधियों में प्रयुक्त एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त किया गया। सुरक्षा और निगरानी को ध्यान में रखते हुए जब्त मशीन को ग्राम पंचायत पितईबंद के सरपंच की सुपुर्दगी में सौंपा गया है।
इसी कार्रवाई के दौरान राजिम–फिंगेश्वर मार्ग पर अवैध परिवहन की जांच के दौरान रेत से भरा एक हाइवा वाहन भी पकड़ा गया। वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पांडुका थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।
वहीं 25 मई 2026 को खनिज विभाग ने ग्राम नांगझर, तहसील छुरा क्षेत्र में...
वहीं 25 मई 2026 को खनिज विभाग ने ग्राम नांगझर, तहसील छुरा क्षेत्र में भी कार्रवाई की। यहां अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर विभाग ने संबंधित मशीन और वाहन को जब्त कर थाना फिंगेश्वर की अभिरक्षा में रखा है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई की जानकारी माइनिंग सहायक अधिकारी अर्चना ठाकुर एवं माइनिंग इंस्पेक्टर कोमल ध्रुव द्वारा साझा की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है, जिससे जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
और पढ़ें
- छत्तीसगढ़ न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- महासमुंद में सुरों का महाकुंभ: 'गाइये और छा जाइये' मंच पर युवाओं का उत्साह, विधायक अनुज शर्मा ने बढ़ाया हौसला
- दुर्ग-भिलाई-राजनांदगांव: निगमों में नए नियम, टैक्स राहत, स्वास्थ्य चुनौतियाँ
- भारतमाला घोटाला: ED ने ₹9.83 करोड़ के मुख्य आरोपी को दबोचा
- सीएम साय ने 22 मेधावी श्रमिक छात्रों को दिए 2-2 लाख, शिक्षा पर जोर