खनिज विभाग का ताबड़तोड़ अभियान, अवैध खनन में इस्तेमाल मशीन और हाइवा पकड़े गए

गरियाबंद। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर बी.एस.

उइके के निर्देश पर खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रातभर विशेष अभियान चलाकर अवैध रेत कारोबारियों पर शिकंजा कसा।

इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, 11 जून की देर रात शुरू हुआ अभियान 12 जून की सुबह लगभग 9:30 बजे तक लगातार जारी रहा।

खनिज विभाग और पुलिस की टीम ने राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम चौबेबांधा-सिंधोरी सीमा क्षेत्र में दबिश देकर अवैध खनन गतिविधियों की जांच की।

खनिज विभाग का ताबड़तोड़ अभियान, अवैध खनन में इस्तेमाल मशीन और हाइवा पकड़े गए

पूरी खबर पढ़ें