गुंडिचा मंदिर से श्रीमंदिर लौटे महाप्रभु, गरियाबंद में गूंजा जय जगन्नाथ

गरियाबंद। भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा शुक्रवार को गरियाबंद में धार्मिक उल्लास, आस्था और पारंपरिक वैभव के साथ संपन्न हुई।

24 दिनों तक चले धार्मिक महोत्सव के समापन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा अपने श्रीमंदिर लौटे।

पूरे नगर में "जय जगन्नाथ" के जयघोष गूंजते रहे और हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।शाम को गुंडिचा (शीतला) मंदिर से विधि-विधान के साथ बाहुड़ा रथयात्रा प्रारंभ हुई।

रथ यादवपारा, बजरंग चौक, तिरंगा चौक, संतोषी मंदिर, गौरव पथ और राम-जानकी मंदिर होते हुए श्रीमंदिर पहुंचा। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

गुंडिचा मंदिर से श्रीमंदिर लौटे महाप्रभु, गरियाबंद में गूंजा जय जगन्नाथ

पूरी खबर पढ़ें