गरियाबंद में आस्था के रंग में रंगा तीजा पर्व, शिव-पार्वती की भक्ति में लीन रहीं महिलाएं

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और नारी आस्था का प्रमुख पर्व हरितालिका तीजा मंगलवार को गरियाबंद जिले में श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया।

जिला मुख्यालय स्थित पुराना मंगल बाजार में बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं और युवतियों ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की।व्रतधारी महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं कुंवारी युवतियों ने सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए तीजा व्रत रखा।

पारंपरिक परिधानों, आभूषणों, मेहंदी और सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने पर्व की खूबसूरती बढ़ा दी।शिव-पार्वती के प्रेम और मिलन का प्रतीकधार्मिक मान्यता के अनुसार हरितालिका तीज माता पार्वती की कठोर तपस्या और भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने की कथा से जुड़ा है।

गरियाबंद में आस्था के रंग में रंगा तीजा पर्व, शिव-पार्वती की भक्ति में लीन रहीं महिलाएं

पूरी खबर पढ़ें