हाल ही में, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा के प्रसिद्ध किन्नू को राज्य का पहला स्वतंत्र भौगोलिक संकेतक (GI टैग) मिलने पर किसानों को हार्दिक बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह घोषणा की।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि से अब सिरसा के किन्नू की पहचान न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत होगी, जिससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर बाजार मूल्य मिलेगा और उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
यह GI टैग हरियाणा के कृषि उत्पादों के लिए एक नया अध्याय खोलेगा।सिरसा किन्नू को मिली नई पहचानमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर सिरसा के किसानों को विशेष बधाई देते हुए कहा कि यह हरियाणा के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि किन्नू ऐसा पहला फल है जिसे स्वतंत्र GI टैग प्राप्त हुआ है।