देशभर में आज सोना और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिली है। वैश्विक बाजार के संकेतों और घरेलू मांग के चलते दोनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
मंगलवार, 5 मई 2026 को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, सोने के दाम जहां सीमित दायरे में बने हुए हैं, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।आज भारत में 24 कैरेट सोने का रेट करीब ₹14,961 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग ₹13,714 प्रति ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है।
वहीं चांदी की कीमत करीब ₹2,64,900 प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
MCX पर सोना हल्की बढ़त के साथ ₹1,49,500 प्रति 10 ग्राम के नीचे बना हुआ है, जबकि चांदी ₹2.43 लाख प्रति किलो के स्तर से नीचे फिसलती नजर आई।