रायपुर।
सिख समाज के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के पावन शहीदी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित होटल सेलिब्रेशन के सामने विशाल छबील (शरबत वितरण) सेवा का आयोजन किया गया।
भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में होरा परिवार तथा बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने भाग लेकर राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया और मानव सेवा का संदेश दिया।इस अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, नागरिक सहकारी ब...इस अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा, कमलजीत सिंह होरा, बॉबी होरा, गुरमीत होरा सहित अनेक गणमान्य सिखजन उपस्थित रहे।
छबील सेवा के दौरान फाफाडीह चौक से गुजरने वाले हजारों लोगों ने शीतल शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की तथा इस सेवा भावना की सराहना की।गुरुचरण सिंह होरा ने क्या कहागुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी ने मानवता, सत्य और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।