रायपुर 4 मिनट पढ़ें

शहीदी पर्व पर मानव सेवा का संदेश: होरा परिवार ने लगाई विशाल छबील, हजारों राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत | Raipur News Today

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
71 व्यूज़
शहीदी पर्व पर मानव सेवा का संदेश: होरा परिवार ने लगाई विशाल छबील, हजारों राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत | Raipur News Today
रायपुर

आज की रायपुर खबर के अनुसार... रायपुर। सिख समाज के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के पावन शहीदी पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित होटल सेलिब्रेशन के सामने विशाल छबील (शरबत वितरण) सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में होरा परिवार तथा बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने भाग लेकर राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया और मानव सेवा का संदेश दिया।

शहीदी पर्व पर मानव सेवा का संदेश: होरा परिवार ने लगाई विशाल छबील, हजारों राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत
शहीदी पर्व पर मानव सेवा का संदेश: होरा परिवार ने लगाई विशाल छबील, हजारों राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत

इस अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, नागरिक सहकारी ब...

इस अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा, कमलजीत सिंह होरा, बॉबी होरा, गुरमीत होरा सहित अनेक गणमान्य सिखजन उपस्थित रहे। छबील सेवा के दौरान फाफाडीह चौक से गुजरने वाले हजारों लोगों ने शीतल शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की तथा इस सेवा भावना की सराहना की।

गुरुचरण सिंह होरा ने क्या कहा

गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी ने मानवता, सत्य और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्हें अमानवीय यातनाएं दी गईं, लेकिन उन्होंने अपने सिद्धांतों और धर्म से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन समाज को धैर्य, सेवा, त्याग और परोपकार का संदेश देता है। उनकी स्मृति में देश-विदेश में छबील सेवा का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने कहा कि सिख धर्म में सेवा को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है

उन्होंने कहा कि सिख धर्म में सेवा को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। गुरु साहिब की शहादत को समर्पित यह छबील सेवा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का प्रतीक है। भीषण गर्मी के इस दौर में राहगीरों को ठंडा शरबत उपलब्ध कराना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का हिस्सा है।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

होटल सेलिब्रेशन के मुख्य द्वार पर आयोजित इस सेवा कार्य में होरा परिवार के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान लोगों को मीठा और ठंडा शरबत वितरित किया गया, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिली। आयोजन में शामिल लोगों ने गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने तथा सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

अंत में होरा परिवार की ओर से सभी नागरिकों से सेवा कार्यों में भागीदारी निभाने तथा समाजहित में आगे आने का आह्वान किया गया।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक

आपकी प्रतिक्रिया